मां नर्मदा परिक्रमा वासियों तथा देश-विदेश से पर्यटकों द्वारा काफी संख्या में भीड़ का माहौल देखने को नजारा मिल रहा है ।
लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले
अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा जी का उद्गम स्थल अमरकंटक इस समय आने जाने वाले श्रद्धालुओं एवं मां नर्मदा परिक्रमा वासियों तथा देश-विदेश से पर्यटकों द्वारा काफी संख्या में भीड़ का माहौल देखने को नजारा मिल रहा है ।
O
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पवित्र नगरी मां नर्मदा जी का उद्गम स्थल अमरकंटक में पौष माह का अमावस्या तिथि स्नान दर्शन के लिए काफी संख्या में मां नर्मदा परिक्रमा वासी एवं टूरिस्ट मां नर्मदा जी की दर्शन के लिए काफी संख्या में देखने को मिला ।
अमरकंटक में प्रमुख धार्मिक मंदिर दर्शन के लिए स्थान नर्मदा कुंड मंदिर , माई की बगिया , श्री मार्कंडेय आश्रम , गायत्री शक्तिपीठ , सोनमुड़ा, श्री यंत्र मंदिर , श्री कल्याण सेवा आश्रम , कपिलधारा, दूध धारा, जैन मंदिर ,जलेश्वर अमरेश्वर मंदिर , दुर्गा धारा , माई की मंडप , श्री यंत्र मंदिर जलेश्वर अमरेश्वर, चंडी गुफा, भृगु कमंडल, धुनी पानी,चिलम पानी, फारस विनायक, गणेश विनायक , अरंडी संगम गुफा कबीर चबूतरा आदि दर्शनीय स्थल हैं ।
जो मां नर्मदा जी के गोद में चारों तरफ यह दर्शनीय स्थल देखने को मिलता है।
पवित्र नगरी अमरकंटक में सबसे ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को माई की बगिया में देखने को मिला ।
माई रेवा की परिक्रमा के लिए लाखों की संख्या में नर्मदा परिक्रमा वासी मां नर्मदा जी का जल लेकर ओंकारेश्वर दर्शन के लिए यहां से निकलते हैं ।
बी एल बचावले की रिपोर्ट।


