खबर

वरिष्ठ नागरिक आश्रय गृह में लगाया विधिक साक्षरता शिविर*

*

रिपोर्टर- SKY इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष राजाराम भारतीय के मार्गदर्शन व प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक आश्रय गृह पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सचिव द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर उनके अधिकारों संबंधी विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी प्रदान कर फल का वितरण भी किया गया। इस दौरान किसी भी तरह की समस्या के निराकरण के लिए प्राधिकरण कार्यालय अथवा आश्रय गृह प्रबंधन को अवगत कराने की सलाह दी गई। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन, आश्रय गृह की प्रशासिका डॉ. दुुर्गा त्रिपाठी एवं समन्वयक मेघा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button