इस संसार में सबसे बड़ी औषधि गौमूत्र है*- स्वामी गोपालानंद सरस्वती

*गो नवरात्रि महामहोत्सव पर भव्य कलश यात्रा 21 अक्टूबर को*
आगर-बडौद/18 अक्टूबर,जिले के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव की तैयारी में श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला से जुड़े ग्राम इंदौक, मकला ,,भादवा एवं भोजाखेड़ी ग्राम के गो सेवकों को धनतेरस के पुण्य पर्व संबोधित करते हुए ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि आज ही के दिन आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी जी महाराज का समुद्र मंथन के समय प्रकटीकरण हुआ है और भगवान धनवंतरी रामजी की प्यारी एवं श्री कृष्ण की दुलारी भगवती गोमाता के छोटे भ्राता है और इस संसार में सबसे उत्तम औषधि भगवती गोमाता का गोमूत्र है और धनतेरस के दिन गौमूत्र का पान किया जाएं तो मनुष्य हमेशा निरोग रहता है क्योंकि आज का दिन तन,मन निरोग रहें उसके लिए भगवती गोमाता की सेवा करें ।
स्वामीजी ने गो नवरात्रि महामहोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि गो नवरात्रि के पूर्व दिवस 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 02 बजे श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर बनोटी से गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा प्रारम्भ होकर श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी पर पहुंचेगी और कलशयात्रा होगी और 22 अक्टूबर को प्रातः 06बजे प्रभात फेरी,प्रातः 07 गो पूजन,प्रातः08 बजे से 11 बजे तक गो पुष्टि महायज्ञ , दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा होगी उक्त कार्यक्रम 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नियमित चलेगा तथा
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान,रात्रिकालीन भजन संध्या व ग्वाल प्रशिक्षण एवं पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर गोचारण लीलाओं जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होंगे साथ ही महामहोत्सव में पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज के दिव्य दरबार के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान भी इस महामहोत्सव में दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।
