खबर

सहकारिता से सशक्त महिलाएं, बेहतर विश्व की ओर कदम

सहकारिता से सशक्त महिलाएं, बेहतर विश्व की ओर कदम

खंडवा । सहकारिता के माध्यम से महिलाओं की भूमिका पर बुरहानपुर में महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित।
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में जिला सहकारी संघ खंडवा द्वारा बुरहानपुर जिले की महिला सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों के लिए सेमिनार हुआ।
मुख्य वक्ता सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य श्री के. एल. राठौर ने कहा—सहकारी समितियां आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और टिकाऊ विकास का मजबूत आधार हैं।
उन्होंने लिज्जत पापड़ जैसी सफल महिला सहकारिताओं और लखपति दीदी योजना (अगस्त 2023) का उल्लेख करते हुए महिलाओं की भागीदारी को निर्णायक बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ।
मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती उमा कपूर, अध्यक्षता श्रीमती पुष्पांजलि पांडे ने की।
जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री मेहताब सिंह भदोरिया ने केंद्र की 56 सहकारिता पहलों व मध्यप्रदेश नीति पर जानकारी दी।
दुग्ध सहकारी संयंत्र से श्री राहुल गहूकर ने महिला दुग्ध सहकारी गठन पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के साथ सहकारी प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ, और बड़ी संख्या में महिला मातृशक्ति की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button