खबर

प्रदेश के गो सेवक मुखिया को गो नवरात्रि महामहोत्सव में पधारने के लिए किया आमंत्रित*

*प्रदेश के गो सेवक मुखिया को गो नवरात्रि महामहोत्सव में पधारने के लिए किया आमंत्रित*
आगर-बडौद/07अक्टूबर,जिले के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव में आने के लिए श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी के अध्यक्ष नारायण सिंह ने मध्यप्रदेश के यशस्वी गो सेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को गो नवरात्रि महोत्सव में गोवर्धन पूजा अथवा गोपाष्टमी उत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया ।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तक आयोजित गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक होंगे ।
ज्ञातव्य हो कि विगत वर्ष आगर मालवा जिले में स्थित श्री कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया में आयोजित एक वर्षीय गो आराधना महामहोत्सव के तहत पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से एक वर्षीय गो कृपा कथा में गो नवरात्रि महोत्सव में प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन जी यादव ने गोवर्धन पूजा एवं अपना जन्मदिवस गोमाता के मध्य मनाया था और इस बार भी सूबे के गो सेवक मुख्यमंत्री गोवर्धन पूजा अथवा गोपाष्टमी महापर्व आगर मालवा के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में मना सकते है जिसके लिए ग्वाल सेवा संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवराज शर्मा सहित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला समिति के पदाधिकारियों आगर बडौद के विधायक माधव सिंह मधु गेहलोत के साथ प्रदेश के गौसेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन जी यादव को आमंत्रित कर गोवर्धन पूजन अथवा गोपाष्टमी उत्सव गौमाताओं के मध्य मनाने के लिए आग्रह किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button