जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा फार्म कक्षा 9 एवं 11 की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक बढ़ी
बी एल बचा वले
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा फार्म कक्षा 9 एवं 11 की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक बढ़
अमरकंटक। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली परीक्षा के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि के बाद छात्रों एवं अभिभावकों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवासीय सुविधा एवं सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। अतः इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।