खबर

किसानों की लापरवाही से जहरीला पानी पीने से 7-8 गोवंश ने अपने प्राण गवाएं*


*जिले की सभी चरागाह भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराएं जिला प्रशासन*- शिवराज शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ग्वाल सेवा संघ
पिड़ावा/14 जुलाई,जिले के पिडावा उपखंड क्षेत्र के डोला ग्राम पंचायत के बोरदा ग्राम में आज किसान की लापरवाही से 7-8 गोवंश के प्राण चले गए है ।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार एक किसान ने अपने खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल में दवाई छिड़कर पास ही भरे पानी से अपनी मशीन धोई और उस पानी के पीने से आज सायंकाल 07-08 गोवंश अपने प्राण गंवा चुका है ।
झालावाड़ जिले के गोप्रेमी सभी किसानों से आग्रह करते है कि वे अपने खेतों में इस प्रकार की जहरीली दवा नहीं। छिड़के साथ ही उस मशीन को सार्वजनिक भरे पोखर में नही धोए साथ ही ग्वाल सेवा संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने जिला कलेक्टर झालावाड़ से मांग कि है कि वे झालावाड़ जिले में जितनी भी चरागाह भूमि है उसे कब्जा मुक्त करवाकर क्षेत्र की गोवंश के गो चारण के लिए खाली करवाएं अगर जिला प्रशासन ने चरागाह भूमि को मुक्त करवाने के कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए तो फिर जिले के गौसेवकों को मजबूरन जन आन्दोलन करना होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button