ओंकारेश्वर में ब्राह्मण समाज द्वारा आज शोभा यात्रा निकाली जाएगी
ओंकारेश्वर
जयप्रकाश पुरोहित
ओंकारेश्वर में ब्राह्मण समाज द्वारा आज शोभा यात्रा निकाली जाएगी
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज सोमवार को नगर में अखिल भारत ब्राह्मण सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी शोभा यात्रा के संचालकों के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अपरानह 4:00 बजे बड़ चौक धर्मशाला में भगवान की भव्य महा आरती होगी प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा ढोल धमाका के साथ रवाना होगी मुख्य मार्ग से श्री ओंकारेश्वर मंदिर, झूला पुल होकर ब्रह्मपुरी मार्केट में पहुंचेगी भक्त निवास दंडी आश्रम होकर बलवाड़ी से पुराना बस स्टैंड होकर मुख्य मार्ग से चलकर जेपी चौक पर शोभा यात्रा का समापन होगा शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी बाघी पर सवार रहेंगे डीजे ढोल वादक झंडिया पुष्प उड़ती तोप नाचते भक्तगण युवा महिलाएं व बच्चे रहेंगे भगवान परशुराम जी की जय जयकार करते हुए भक्त चलते रहेंगे जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प एवं कोल्ड ड्रिंक के द्वारा स्वागत किया जाएगा नगर परिषद के द्वारा पूरे मार्ग की सफाई कराई गई है चूने की लाइन से मार्ग को सजाया गया है जगह-जगह पानी की व्यवस्था भी की गई है महिलाएं एक ही परिधान में नजर आएंगे पुरुष भी अपने परिवेश में शामिल होंगे हाथों में परसे रहेंगे धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो के नारे लगाते रहेंगे।