भाजपा सरकार द्वारा जनता पर लगातार डाली जा रही महंगाई की मार-अशोक दांगी बगदा*
*भाजपा सरकार द्वारा जनता पर लगातार डाली जा रही महंगाई की मार-अशोक दांगी बगदा*




दतिया मोदी-मोहन सरकार द्वारा जनता पर लगातार डाली जा रही महंगाई की मार, एलपीजी गैस की किल्लत,पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और एक अप्रैल से बढ़ाई जा रही बिजली दरों के विरोध में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में मंगलवार को जन समास्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम दतिया एस डी एम संतोष तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानी के समय किसानों को समय पर डीजल न मिलने से गेहूं काटने वाली हार्वेस्टर नहीं चल पा रही जिससे किसानों तैयार खड़ी फसल का नुकसान हो रहा है एवं डीजल पेट्रोल समय पर नहीं मिलने से आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा इसी प्रकार!शहर की सड़कों पर आवारा घूमते साड़ों के कारण आय दिन एक्सीडेंट हो रहे शहर में सांडो के हमलों से कई लोगों को अपनी जान खोनी पड़ी ओर नगरपालिका इतनी घटनाएं होने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रही, दतिया शहर कई महीनों से शहर के मुख्य मार्गो की स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद पड़ी रहती जिससे रात में शहर के मुख्य मार्गो में अंधेरा पसरा रहता है और आए दिन सड़क से निकलते वक्त गाड़ियों से एक्सीडेंट होते रहते हैं एवं स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात में सड़कों पर अंधेरा होने कारण शहर के नागरिक रात में सड़कों पर जाने में अपने आप असुरक्षित महसूस करते है!उन्होंने कहा मुख्यमंत्री किसानों ने आपसे कृषि ऋण जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी,गेहूं खरीदी की नहीं! लेकिन आपने गेहूं खरीदी की तारीख एक अप्रैल से 15 अप्रैल कर यह साफ कर दिया है कि किसानों का गेहूं खरीदने की आपकी नियत ही नहीं है। यह फैसला किसानों के साथ अन्याय और उनकी मेहनत का अपमान है। यदि उक्त समास्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो आगामी उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,केशव दाऊ,प्रदेश सचिव फार्मेसी प्रकोष्ठ शिरोमणि सिंह सोलंकी,पाती राम पाल,आनंद चौबे,सोबरन यादव,वासुदेव कमरिया,मुकेश यादव,शंभू गोस्वामी,दीपेंद्र पुरोहित,लक्ष्मन यादव,महिपाल सिंह गुर्जर,रिंकू यादव,जामित्री दादौरिया,जसवंत बघेल,अजय शुक्ला,रामकुमार मोंगिया,आशीष तिवारी,सुनील पांचाल,धर्मेन्द्र दांगी काले खान,मुकेश आदिवासी,अनिल राज श्रीवास्तव,रीगल शाह पटवा,शैलेंद्र धाकड़,रामजी सरपंच,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव,पवन बेडर,अशोक श्रीवास्तव,जाकिर मंसूरी,उमर फारूक,अमरीश वाल्मीक,सदाम खान,उत्तम यादव,स्वदेश अहिरवार,मनोज अहिरवार,जमोत्री दादौरिया,गोलू कुशवाहा,राजकुमार पटेल, धर्वेंद्र दांगी,डॉ राकेश खरे,सुदामा जाटव,वी के नामदेव, अमित शर्मा,मनोज सेन,मोहर सिंह आदि उपस्थित रहे !