खबर

एक साल बेमिसाल‘‘ पर भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई उज्जैन।

उज्जैन से मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel

‘‘एक साल बेमिसाल‘‘ पर भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाई
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी, जिला उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर श्री राजेश धाकड़ के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने उनकी कार्यशैली को अद्वितीय बताते हुए कहा कि ‘‘नेतृत्व की संकल्पना अतिसुक्ष्म एवं गहन है, सबको आगे करके स्वयं पीछे रहकर प्रेरणा पियुष से मनोबल बढ़ाने वाले नेता ही सफल होते है।‘‘ इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड का एक साल बेमिसाल रहा। आपने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई नवाचार करते हुए संगठन की दशा व दिशा को एक नए स्वरूप में प्रस्तुत किया है। आपने एक वर्ष में संगठन के केन्द्रीय व प्रदेष नेतृत्व के निर्देशों का भलीभांति पालन करते हुए भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्याे को जन-जन तक पहुंचाया व संगठन की कार्ययोजनाओं को जिले में लगातार प्रवास करते हुए मण्डल ही नहीं अपितु बूथ स्तर तक प्रत्यक्ष बैठकों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में SIR एसआईआर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संचालित करने एवं उनकी सक्रियता ओर कार्यकर्ताओं की भागीदारी से मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिली है। जिलाध्यक्ष श्री धाकड़ राष्ट्रप्रथम व संगठन सर्वाेपरि की भावना से निरंतर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते आ रहे है। पांच बार के पार्षद व नगर मण्डल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आप अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे चुके है। आपको समस्त जिला पदाधिकारियों की ओर से एक साल बेमिसाल पर शुभकामनाएं एवं बधाई। हम सभी आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button