खबर

पवई तहसीील में बीजेपी को बड़ा झटका, संतोष मिश्रा ने थामा कांग्रेस का दामन

पवई तहसीील में बीजेपी को बड़ा झटका, संतोष मिश्रा ने थामा कांग्रेस का दामन

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस का थमा दामन

लोकेशन- पन्ना पवई मध्य प्रदेश
रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

पन्ना जिले की तहसील पवई में आज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान के नेतृत्व में आज पवई के संदीपनी पैलेस में ब्लॉक पवई की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम किया गया इसी दौरान अनीश खान ने ग्राम खमरिया में दुर्गा विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार बोलेरो से पीड़ित जो मारे गए थे उनसे मिले उनकी पीड़ा सुनी एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी से पीड़ित परिवार की बात करवाई और हर संभव मदद की बात कही इसी बीच एक बीजेपी से जुड़ी महिला ने कांग्रेस सदस्यता लेने की अनीश खान जी से बात कही अनीश खान जी ने तुरंत उसे कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई देखते ही देखते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रहीं श्रीमती संतोष मिश्रा ने भाजपा की नीतियों और विचारधाराओं से असहमति जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

श्रीमती संतोष मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। उन्होंने कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनीश खान की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीमती संतोष मिश्रा ने कहा, “भाजपा की नीतियों ने आम जनता को गुमराह किया है। मैं राहुल गांधी के नेतृत्व और विचारों से प्रभावित हूं, जो देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने कहा कि श्रीमती संतोष मिश्रा जैसे समर्पित लोगों का कांग्रेस में आना यह दर्शाता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और भी लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ेंगे।

पवई क्षेत्र में कांग्रेस के इस सशक्तिकरण को आगामी चुनावों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। सदस्यता ग्रहण में इन लोगों की उपस्थिति रही कांग्रेस पन्ना जिला अध्यक्ष अनीश खान जीवन लाल सिद्धार्थ अरुण पाल सिंह बुंदेला अजय श्रीवास्तव माखन पटेल स्वतंत्र आबस्थी रमेश दुबे रामू मणि यादव धीरेंद्र लटोरिया सौरभ दुबे वसुंधरा राजे परमार महेश बाड़ोलिया रामसेवक सिंगरौली मेहमूद सौदागर गुमान सिंह यादव रामसेवक सिंगरौली अजय देव बुंदेला के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button