पीएम श्री कन्या शिक्षा परिसर पाली में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी
पीएम श्री कन्या शिक्षा परिसर पाली में शासकीय राशि के दुरुपयोग का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन की चेतावनी
लोकेशन: उमरिया, बिरसिंहपुर पाली
रिपोर्टर: श्याम गुप्ता
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित आंबेडकर तिराहा के समीप संचालित पीएम श्री कन्या शिक्षा परिसर एक बार फिर विवादों में है। आरोप है कि यहां पूर्व में पदस्थ प्राचार्य द्वारा छात्राओं के लिए शासन से मिलने वाली शैक्षणिक सामग्री (किताब, कॉपी, ड्रेस आदि) के नाम पर अभिभावकों और विद्यार्थियों से राशि जमा कराई गई। उन्हें आश्वासन दिया गया कि कम कीमत पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।
हालांकि, कई विद्यार्थियों का कहना है कि राशि जमा कराने के बावजूद उन्हें निर्धारित सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की शिकायत होने पर जांच कराई गई, जिसमें संबंधित अधिकारी को दोषी पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद विद्यार्थियों की राशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इधर, स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि केवल राशि वापस कराना पर्याप्त नहीं है। उनका आरोप है कि यदि शासकीय धन के दुरुपयोग या गबन की पुष्टि हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन सहित कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए़