खबर

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण में भ्रमण

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत खंडवा जिले के मेरे भ्रमण के दौरान दिनांक 23 दिसंबर

2025 को मान. श्रीमती पिंकी वानखेडे जिला पंचायत अध्यक्ष खंडवा से राज्य नोडल अधिकारी जिला खंडवा डॉ. अनुपम अग्रवाल द्वारा सौजन्य भेंट की गई। भेट के दौरान उनको अभियान की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और किसानों तथा पशुपालकों को पशुपालन से अधिक लाभ कमाने के विषय में पशुओं में स्वास्थ्य, टीकाकरण, उचित पोषण, नस्ल सुधार और अधिक दुग्ध उत्पादन प्राप्त करने हेतु इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य और ग्रह भेंट के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
माननीय महोदया द्वारा जिले के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी–कर्मचारियों को भी इस अभियान में सहयोग प्रदान करने तथा पंचायतों के माध्यम से प्रचार–प्रसार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
उनके द्वारा स्वयं जिले के उपसंचालक तथा मैदानी अमले के साथ पशुपालकों के घर जाकर इस अभियान में हिस्सा लेने हेतु सहमति भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर डॉ.अनुपम अग्रवाल के साथ जिले के उपसंचालक डॉ. हेमंत शाह, डॉ. पटेरिया, डॉ. अनीश कश्यप उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button