खबर
*सिविल अस्पताल कन्नौद में मनाया गया मलेरिया दिवस* लोकेसन देवास कन्नौद
*सिविल अस्पताल कन्नौद में मनाया गया मलेरिया दिवस*
लोकेसन देवास कन्नौद
रिपोर्ट पत्रकार हरीश दुबे की रिपोर्ट
कन्नौद-सिविल अस्पताल कन्नौद में 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस मनाया गया ।मलेरिया दिवस के अवसर पर डॉ लोकेश मीणा के द्वारा उपस्थित उपस्थित कर्मचारियों एवं आमजनों को मलेरिया रोकथाम की शपथ दिलाई गई ।बीएमओ डॉ मीणा द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक मलेरिया सप्ताह मनाया जावेगाl मलेरिया सप्ताह के अंतर्गत मैदानी कार्यकर्ता के द्वारा ग्रामों में जन जागृति अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर लारवा सर्वे ,बुखार रोगियों की आरडीटी किट से जांच उपचार एवं मलेरिया की रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार किया जावेगा।मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो संक्रमित मादा एनाफिलीज नामक मच्छर के काटने से होती है ,मलेरिया की गंभीर स्थिति बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है ।मलेरिया रोग की रोकथाम हेतु वातावरण को स्वच्छ रखें ,मच्छर पैदा नहीं होने ,दे मच्छरदानी का उपयोग करें l होदी, मटके, कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह बदले नीम की पत्तियों का धूआ करें ,बुखार आने पर मलेरिया की जांच करवाएंl उपयोग में आने वाला पानी ढक कर रखें ।
इस अवसर पर डॉ हर्षवर्धन राणा, डॉ रकीब खान, बीईई दिनेश साहू, बीपीएम प्रदीप पवार ,सेक्टर सुपरवाइजर कालू सिंह मंडलोई, ईश्वर पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आफताब शेख, जितेंद्र बड़ोदिया,राजश्री राजोरा ,नर्सिंग ऑफिसर स्वाति कलम,एवं सिविल अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेl