
*रिपोर्टर- एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एण्ड एम्पलायमेंट (राइज) कॉन्क्लेव का शुभारंभ कर कई सौगातें प्रदान कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में जनकपुर स्थित डायमण्ड पार्क में 12 करोड़ 65 लाख रूपए लागत के अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय सहित कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, महाप्रबंधक उद्योग राहुल दुबे भी उपस्थित रहे। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियो को स्वरोजगार के लिए ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किया गया।


