खबर

फसल नुकसान और कर्ज से परेशान किसान ने पशुबाड़े में लगाई फांसी

फसल नुकसान और कर्ज से परेशान किसान ने पशुबाड़े में लगाई फांसी

सरीला (हमीरपुर)। कस्बा सरीला के मोहल्ला माँझखोर निवासी एक किसान ने फसल नुकसान और कर्ज से परेशान होकर पशुबाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला माँझखोर निवासी जयपाल सिंह यादव (55) पुत्र महेश्वरीदीन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह परिजनों ने पशुबाड़े में जाकर देखा तो जयपाल सिंह का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार किसान हाल ही में फसल खराब होने और कर्ज के बोझ को लेकर काफी परेशान चल रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 🚨🌾

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button