अनूपपुर जिले के विधानसभा पुष्पराजगढ़ के मंडल दमहेड़ी के मीडिया प्रभारी बी एल बचावले के बड़ी बेटी मीनाक्षी संग सुरेंद्र की शादी 26 अप्रैल 2026 को हुई ।
लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले
पुष्पराजगढ़/
अनूपपुर जिले के विधानसभा पुष्पराजगढ़ के मंडल दमहेड़ी के मीडिया प्रभारी बी एल बचावले के बड़ी बेटी मीनाक्षी संग सुरेंद्र की शादी 26 अप्रैल 2026 को हुई ।
पवित्र नगरी अमरकंटक के मां नर्मदा नदी की गोद में बसे गांव कुम्हरवार में भारतीय जनता पार्टी दमहेड़ी मंडल के मीडिया प्रभारी बी एल बचावले की बेटी मीनाक्षी संग सुरेंद्र का विवाह 26 अप्रैल 2026 को बड़ी धूमधाम छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम गायक तीरथ राज बांधव के साथ समस्त 25 कलाकारों द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस शादी समारोह के पावन बेला पर मीनाक्षी और सुरेंद्र को आशीर्वाद देने 1 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम जी ने दमहेड़ी मंडल के मीडिया प्रभारी बी एल बचावले के घर पहुंच कर बेटी मीनाक्षी दामाद सुरेन्द्र को
51,000 हजार रुपए का सप्रेम भेंट किया।
अध्यक्ष जी के साथ में अनूपपुर जिला के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेश मिश्रा जी भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष बाबू चंद्रवंशी जी राजेंद्रग्राम मंडल अध्यक्ष जागेश्वर चंद्रवंशी जी ताली सरपंच चंद्रभान सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि साथ में पहुंचकर नव दंपति मीनाक्षी और सुरेंद्र को आशीर्वाद दिए ।
मृत्युंजय आश्रम अमरकंटक के संचालक पंडित योगेश दुबे जी
के द्वारा बेटी मीनाक्षी को कन्यादान स्वरूप 51,000 हजार रुपए का सप्रेम भेज दिया
बी एल बचावले की रिपोर्ट