जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

खण्डवा 11 अप्रैल, 2025 – जनजातीय कार्य, लोक परिसमत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह शनिवार को खंडवा से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेंगे।सुबह 9:30 बजे ग्राम बरुड़माल पहुँच कर हनुमान मंदिर में पूजन पाठ कर नव निर्मित ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण अवसर पर आयोजित ग्राम गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।जारी कार्यक्रम अनुसार दोपहर 12:30 बजे बरुड़माल से छनेरा के लिए प्रस्थान करेंगे।इसके बाद दोपहर 2:00 बजे संत शिरोमणि रविदास महापुराण कथा के समापन अवसर पर सम्मिलित होंगे।दोपहर 3:30 बजे छनेरा नया हरसूद से प्रस्थान कर वाया जोगीबेड़ा खालवा होते हुए खंडवा के लिए रवाना होंगे एवं शाम 7:00 बजे खंडवा आगमन कर रात्रि विश्राम करेंगे।
Aditya Upadhyay
