खबर

रुतविज के लिए जीवनदायिनी साबित हुई मुख्यमंत्री बाल हदय उपचार योजना*

आदित्य उपाध्याय की रिपोर्ट
*सफलता की कहानी*
*रुतविज के लिए जीवनदायिनी साबित हुई मुख्यमंत्री बाल हदय उपचार योजना*
खंडवा 22 अप्रैल, 2025 – श्री दुर्गेश इंगले निवासी खालवा ब्लॉक जिला खण्डवा के यहाँ पुत्र जन्म होने से परिवार में खुशियाँ थी। कुछ समय बाद बच्चा रुतविज बार-बार बीमार रहने लगा। सर्दी, जुकाम, वजन न बढ़ना अपनी उम्र के बच्चों के समान गतिविधि नहीं करना। आंगनवाड़ी केन्द्र क्र. 1 खालवा में यह बच्चा अति कम वजन की श्रेणी में चिन्हित था। आरबीएसके टीम द्वारा आंगनवाड़ी विजिट के दौरान रुतविज के परिजन से संपर्क कर उन्हें रूतविज की इकोकार्डियोग्राफी कराने की समझाइश दी गयी। जिसके उपरांत वृहद स्वास्थ्य शिविर में रुतविज की इकोकार्डियोग्राफी करवायी गयी। जाँच में रूतविज के दिल में छेद तथा हदय की वाहिनियों का चिपका होना पाया गया। रुतविज के परिजनों को चिकित्सक एवं आरबीएसके टीम द्वारा बालक के ऑपरेशन करने की सलाह दी गई, परन्तु उनके परिजन छोटे से बच्चे के हदय के ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं थे। परन्तु जब रुतविज को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगीं, होढ़ व अंगुलियों के शिरे नीले पढ़ने लगे तब परिवार ऑपरेशन के लिए सहमत हुआ।
रुतविज की इंदौर के सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में पुनः जाँच करवाई गई, जिसके बाद ऑपरेशन की सलाह व प्राकलन दिया गया। आरबीएसके जिला समन्वयक खण्डवा द्वारा प्राकलन अनुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत द्वारा 2 लाख 40 हजार की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। रुतविज को उनके परिजन द्वारा भर्ती किया गया और चिकित्सकों द्वारा सफल ऑपरेशन कर कुछ ही दिन में बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बच्चा पूर्णतः स्वस्थ है एवं परिवार उपचार से संतुष्ट है। रुतविज के पिता श्री दुर्गेश ने शासन की मुख्यमंत्री बाल हदय उपचार योजना से लाभान्वित होकर आभार व्यक्त किया।
*(फोटो संलग्न)*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button