कलेही की नगरी पन्ना जिले की तहसील पवई में शारदीय नवरात्र एवं दशहरा के पावन पर्व को लेकर जगह-जगह दुर्गा प्रतिमा स्थापित*
*मां कलेही की नगरी पन्ना जिले की तहसील पवई में शारदीय नवरात्र एवं दशहरा के पावन पर्व को लेकर जगह-जगह दुर्गा प्रतिमा स्थापित*
*शारदीय नवरात्र के पावन पर्व को लेकर पवई में दुर्गा प्रतिमाओं की धूम, श्रद्धा और भक्ति का माहौल*
*रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
पन्ना जिले की तहसील पवई में मां कलेही की पावन नगरी में दशहरा के समय शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। श्रद्धालुओं द्वारा पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां माता रानी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु दिनभर पूजा-अर्चना कर रहे हैं जगह-जगह कन्या भोज और प्रसाद वितरण की व्यवस्था देखी जा रही है,, आज विद्युत मंडल पवई में ओ,आई,सी, पवई सतीश सैनी एवं समिति के सभी लोगों ने मिलजुल कर कन्या भोज एवं भंडारा करवाया,
नगर में विद्युत साज-सज्जा और धार्मिक झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं। स्थानीय युवा समितियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे माहौल और भी उत्सवमय हो गया है।
नगर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। थाना पवई पुलिस बल के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग कर रही हैं।
दुर्गा महोत्सव के समापन पर विजयादशमी के दिन प्रतिमाओं का भव्य विषर्जन जुलूस निकाला जाएगा, जिसके लिए तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।
