खबर

लगभाग 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं – मुख्यमंत्री डॉ यादव*

लोकेशन उज्जैन मनोज रावत की रिपोर्ट
Sky India news channel

*लगभाग 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं – मुख्यमंत्री डॉ यादव

 

—

*बहनों के आर्शीवाद से ही मैं आज मुख्यमंत्री बना*

—

*मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नर्मदा वाटिका और शिवांजली गार्डन में बहनों से राखी बंधवाई*

 

उज्जैन, 08 अगस्त। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को क्षिप्रा विहार के समीप नर्मदा वाटिका और शिवांजली गार्डन में बहनों से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बंधवाई। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मैं लगभग 20 वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा लगातार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि इन्हीं के आशीर्वाद से आज इस मुकाम पर हूं। बहनों के सशक्तिकरण और सम्मान से एक अलग नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा है कि लाखों बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। मेरे दोनो हाथों में राखी के रुप में आशीर्वाद प्राप्त हुआ है दुनिया की सारी परेशानिया आपके आशीर्वाद से खत्म हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जिस घर में माता-बहनें होती हैं, उस घर में ईश्वर का आशीर्वाद भी होता है। माता-बहनों का होना आवश्यक है, वह घर आनंदमय रहता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। उन्होंने प्राचीन काल का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बहन द्रौपदी की रक्षा की थी। प्राचीन काल से हर घर में त्योहार बड़े उल्लास के साथ मनाए जाते हैं और घरों में माता-बहनों के आनंद में कोई कमी नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश विकास के साथ-साथ उज्जैन में निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं और देवास रोड स्थित नागझिरी एवं इंदौर रोड स्थित कपड़ा उद्योग खुलने से बहनों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विधायक एवं मंत्री रहते हुए ग्रामों में एवं शहर के विभिन्न वार्डों में राखी बंधवाने का कार्य किया है और उनके आशीर्वाद से आज आपके सामने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के कई जिलों में इस परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं। रक्षाबंधन के पर्व पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षा बंधन पर उपहार स्वरूप 250 रुपए हाल ही में बहनों के खातों में राशि उपलब्ध करवाई गई है।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती निर्मला परमार एवं श्रीमती सुगनबाई बाघेला आदि ने प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव को ब्रह्मकुमारी आश्रम की मंजू दीदी, उषा दीदी ने भी राखी बांधी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवांजली गार्डन में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवांजली गार्डन में आयोजित किए जा रहे रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया। बहनों के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दोनों हाथों में राखी बाँधी गई साथ ही मंच पर बहनों के द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीकात्मक बड़ी राखी भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के सबसे पवित्र रिश्तों का त्योहार है। बहनों के आशीर्वाद से पूरे प्रदेश में विकास के कार्य चल रहे हैं। अब उज्जैन विज्ञान, अध्यात्म और धर्म की नगरी बन रहा है। उज्जैन के कारखानों में वर्तमान में 20 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं, आने वाले समय में 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बहनों के जीवन में कभी कोई कष्ट न आए भगवान श्री महाकालेश्वर से यही प्रार्थना है । बहनों का और हमारा रिश्ता कई वर्षों पुराना है । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाड़ली बहनों के सिंदूर की रक्षा करने के लिए हम दुश्मनों के घर में जाकर उनका अंत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने वाले यात्रियों के लिए अंर्तराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी । हम सब पूरी आत्मीयता और आतिथ्य भाव के साथ सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं का अभिनंदन करेंगे। 29 कि.मी के नए घाटों का निर्माण सिंहस्थ के अंतर्गत किया जा रहा है , जिससे एक ही समय में बहुत सारे लोग स्नान कर सकेंगे। उज्जैन पर सभी देवी देवताओं का विशेष आर्शीवाद है । औद्योगिक क्षेत्र का भी निरंतर विकास हो रहा है । नए कारखाने खुल रहे हैं । जिनके माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कारखानों में काम करने वाली बहनों को 5 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। हमारे यहां से रेडीमेड कपडों का निर्माण कर हम विदेशों में निर्यात करेंगे। रोजगार के लिए बहनों का प्रशिक्षण भी समय समय पर आयोजित किया जाएगा । आने वाले वर्षों में लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 3000 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी । हर नागरिक का पक्का मकान बनेगा, इसी दिशा में हमारी सरकार विशेष प्रयास कर रही है ।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपस्थित बहनों से अपील की है कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में अमन-शांति के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बहनों के सुखद भविष्य की ईश्वर से मंगलकामना की।

कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बहनों को झूला झुलाया और कन्या पूजन किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राखी बंधवाते समय उन्होंने बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, संजय अग्रवाल, आनंद खींची , राजेंद्र भारती, परेश कुलकर्णी, नरेश शर्मा, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, नगर निगम अपर आयुक्त संतोष टैगोर एवं बड़ी संख्या में बहनें और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button