जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में ग्रामीणों द्वारा 18 जून 2026 को सुबह चक्का जाम किया
लोकेशन पुष्पराजगढ़
रिपोर्टर बी एल बचावले
पुष्पराजगढ़/
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में ग्रामीणों द्वारा 18 जून 2026 को सुबह चक्का जाम किया







जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी में शहडोल अमरकंटक मुख मार्ग पर ग्राम पंचायत पोड़ी के ग्रामीणों द्वारा 18 जून 2026 को सुबह चक्का जाम किया गया
चक्का जाम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत पोड़ी के वार्ड क्रमांक 11 के पंच जयप्रकाश डांडिया ने जानकारी दिया कि दिनांक 10 /6 /2026 को आवेदन कलेक्टर महोदय जनपद सी ईओ को ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच एवं सचिव के शिकायत हम ग्राम वासियों द्वारा दिया जा चुका है
जनसुनवाई कलेक्टर महोदय
अनूपपुर जनसुनवाई कमिश्नर महोदय संभाग शहडोल एवं जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को लिखित शिकायत दिए हैं कि ग्राम पंचायत पोड़ी में विभिन्न निर्माण कार्यों से सरपंच सचिव के द्वारा लगभग 22 लाख रुपए बिना निर्माण कार्य कराए ही पैसा आहरण कर लिया गया है जिस संबंध में हमने जांच के लिए आवेदन पूर्व में दे चुके है
परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही कहीं से नहीं किया गया
कार्यवाही कहीं से न होने से आक्रोश में आकर ग्राम पंचायत पोड़ी के जनता ने 18 जून 2026 को चक्का जाम किए हैं
तत्काल मौके पर तत्कालीन नवागत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्यकार्य पालन अधिकारी हरीश द्विवेदी के द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और पीने के पानी की बोर के लिए पूर्व में पी एच ई विभाग के अधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर नया बोर कर दिया जाएगा परंतु पी एच ई विभाग के द्वारा आज दिनांक तक बोर नहीं कराया गया है
मौके पर अमरकंटक सर्किल के नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी लाल बहादुर तिवारी स्टाफ सहित मौके पर पहुंचकर चक्का जाम खुलवाने में सहयोग रहा
बी एल बचावले की रिपोर्ट

