पन्ना पुलिस ने पवई थाना क्षेत्र में हुये अन्धे हत्या काण्ड का किया खुलासा*
लोकेशन – पन्ना मध्य प्रदेश
संवाददाता – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
- *पन्ना पुलिस ने पवई थाना क्षेत्र में हुये अन्धे हत्या काण्ड का किया खुलासा

*आरोपी के कब्जे से मृतक की मोटर साइकिल बरामद*
*आरोपी द्वारा हत्या कारित कर घटना छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव एवं मोटर साइकिल को जमीन में दफनाया था*
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान के मार्गदर्शन में पन्ना पुलिस द्वारा थाना पवई थाना में दर्ज अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा किया जाकर मामले में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
मामले में दिनांक 22/07/25 को थाना पवई में फरियादी रामप्यारे चौधरी निवासी ग्राम मुराछ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पुत्र राजकुमार चौधरी उम्र लगभग 30 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चला गया है। रिपोर्ट पर थाना पवई में गुम इंसान क्रमांक 48/25 कायम किया जाकर जाँच में लिया गया। जांच के दौरान थाना अमानगंज अंतर्गत जड़िया नाला के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा मर्ग कार्यवाही उपरान्त मृतक के कपड़े एवं अन्य आधार पर शव की पहचान राजकुमार चौधरी के रूप में की गई । मामले में मर्ग कायम किया जाकर जाँच में लिया गया ।
मामला संदेहास्पद प्रतीत होने से थाना प्रभारी पवई निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले में बारीकी से जाँच करने हेतु थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया । मामले में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया । पी एम रिपोर्ट एवं घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर मामला हत्या का प्रतीत होने से मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । मामले में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साथ ही मृतक के परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों से पूँछताछ की गई। मामले में एक संदेही व्यक्ति को चिन्हित किया जाकर पुलिस टीम द्वारा पुलिस सायबर सेल से मिली जानकारी अनुसार अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । जिसके फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा मामले में चिन्हित व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूँछताछ की गई । पूँछताछ पर संदेही व्यक्ति द्वारा अपना नाम पता पुलिस टीम को बताया गया । पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर संदेही द्वारा बताया गया कि मृतक मेरी पत्नी को लगातार परेशान कर रहा था । इसी बात पर मैने मृतक को मारने की योजना बनाई थी । दिनांक 23/07/25 को मैंने मृतक को फोन करके अपने गांव नयागांव बुलाकर रात में शराब व मांसाहार की पार्टी करने के बाद अपने एक साथी की मदद से मृतक राजकुमार चौधरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी । मैने घटना को छिपाने के लिये मृतक राजकुमार के शव को नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया था। मृतक की मोटरसाइकिल को भी कुछ दूर गड्ढा खोदकर छिपा दिया है । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार मृतक की मोटर साइकिल बरामद की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । मामले के अन्य आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जावेगा । मामले में विवेचना जारी है
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, अनिल गर्ग, प्रधान आरक्षक चालक नागेंद्र, आर. प्रेम नारायण, महेश चौहान, एनआरएस गोपी, महेंद्र एवं पुलिस साइबर सेल टीम पन्ना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है