खबर

अमरकंटक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर महत्वपूर्ण बैठक

अमरकंटक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
​अमरकंटक, | नगर परिषद अमरकंटक के सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण नगरीय मुद्दों पर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वसिम अहमद भट्ट (IAS) तथा अध्यक्ष के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उपस्थित रहीं। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण और आश्रम के संत भी मौजूद रहे।
​बैठक का मुख्य उद्देश्य अमरकंटक को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्य योजना तैयार करना था। सभी उपस्थित लोगों ने नगर के बेहतर प्रबंधन हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
​बैठक में विचार-विमर्श के मुख्य बिंदु:
​आवारा पशु एवं बंदरों का आतंक: नगर में आवारा पशुओं और बंदरों के बढ़ते आतंक को नियंत्रित करने तथा इनके कारण होने वाली समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई।
​पर्यटकों को जागरूक करना: यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि पर्यटकों को कचरा सही स्थान पर फेंकने के लिए निरंतर समझाइश दी जाए और जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
​पॉलिथीन व कचरा मुक्त अमरकंटक: अमरकंटक को पूर्ण रूप से पॉलिथीन और कचरा मुक्त बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।
​सिवर लाईन का उचित रखरखाव: सिवर लाईन के बेहतर रख रखाव और समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
​व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व संतों के सुझाव: बैठक में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न आश्रमों के संतों कल्याण सेवा आश्रम से धर्मानंद जी महाराज और श्री मृत्युंजय आश्रम से योगेश दुबे) द्वारा शहर की बेहतरी के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए गए, जिन पर अमल किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button