सीएससी जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया सीएससी दिवस

कॉमन सर्विस सेंटर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज सीएससी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में सी एस सी के जिला प्रबंधक . पावस चौकड़े एवं हरीश यादव..के द्वारा अतिथियों को कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा संचालित सभी सर्विसेज के बारे में अवगत करवाया गया, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित जन हितैषी सेवाओ का संचालन जैसे – आधार केंद्र, बैंक कीओस्क, आयुष्मान, पी.एम.विश्वकर्मा योजना, पी. एम. किसान के ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी, लाडली बहना ई- केवायसी, टेली लॉ योजना, ई- डिस्ट्रिक्ट सेवाये, बैंकिंग सेवाए, बीमा सेवाए आदि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रत्येक ग्राम एवं शहरी क्षेत्रो में प्रदान किया जा रहा है| कार्यक्रम में जिले सीएससी संचालको शामिल हुए। जिले में ग्रामीण भारत डिजिटल योजनाओं के क्रियान्वयन में सीएससी संचालकों के अहम योगदान एवं कार्यों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएससी संचालक बंधुओं को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया |