राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्रपति शिवाजी महाराज शाखा शांति नगर
तनिष्क शुक्ला
श्री विजयदशमी उत्सव संपन्न
आज छत्रपति शिवाजी महाराज शाखा शांति नगर का श्री विजयादशमी उत्सव मैथिली शरण गुप्त गार्डन शांति नगर में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूर्य कमल मिश्रा जी ने की। सक्षम के प्रांत सचिव श्री अनूप पांडे जी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की सेवा समरसता और संस्कार के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से देश तथा मानवता की सेवा कर रहा है। संघ का यह शताब्दी वर्ष हमें अपने जीवन में पांच परिवर्तनों को समाहित करने का संदेश देता है । स्वदेशी और स्वावलंबन इसका मुख्य आधार है। इसी के आधार पर हमें अपने राष्ट्र को विश्व गुरु बनाना है। इस कार्यक्रम में 15 गणेश धारी स्वयंसेवक, 36 मातृशक्ति तथा 19 नागरिक बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री रोहित भांगे, महेंद्र पटेल , दिनेश स्वर्णकार, शैलेश शुक्ला, देवकरण साह, संजय सिंह ठाकुर , सुनील चौहान, राघवेंद्र दुबे, कृष्ण कुमार पाठक, चंद्रमा द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा यह जानकारी बस्ती प्रमुख श्री संदीप शुक्ला जी ने दी।