पवई नगर परिषद की कमान नए प्रभारी सीएमओ के तौर पर विनीत नगाईच को दी गई नगर की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने की बड़ी चुनौती*
*
संवाददाता- Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट
पन्ना जिले की तहसील पवई नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ विनीत नगाइच को सोपी गई नगर की बिगड़ी व्यवस्था सुधारने की बड़ी चुनौती उनके हाथों पर होगी लगभग दो वर्षों से ज्यादा नगर परिषद के गठन के बाद से ही पवई नगर के विकास में ग्रहण सा लगा हुआ है इस दौरान पूर्व सीएमओ अरुण श्रीवास्तव एवं तीन दिन पूर्व स्थानांतरित सीएमओ तबस्सुम बेगम कहो गया पूर्व सीएमओ तबस्सुम बेगम की पटरी नगर परिषद अध्यक्ष से नहीं बैठी और पूरे 2 वर्ष पवई के लोगों ने उनकी तनातनी का खामियाजा भुगतना पड़ा तथा आज भी भोग रहे है पिछले तीन दिन पूर्व तबस्सुम बेगम का स्थानांतरण के बाद पवई नगर परिषद की कमान वर्तमान लेखपाल विनीत नगाइच को सोपी गई है जो शायद सुखद संदेश भी हो सकता है क्योंकि नागायच बरसों से इसी नगर परिषद में बातोर लेखपाल की हैसियत से पदस्थ रहे हैं तथा कई बार प्रभारी सीएमओ की भूमिका भी निभा चुके हैं सबसे बड़ी बात यह है की मूल रूप से वह पवई के निवासी हैं तथा वह पवई के माहौल को समझते हैं नगर परिषद के सामने क्या चुनौतियां हैं शायद वह भी समझते होंगे नगर परिषद की बिगड़ी हुई व्यवस्था को उन्होंने करीब से देखा है तथा वर्तमान में भी देख रहे हैं क्योंकि नगर परिषद की तरफ जो पेनी नजर रखते हैं उनकी सोच केवल लक्ष्मी नारायण तक ही सीमित है प्रभारी सीएमओ विनीत नागायच के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी साथ ही पवई नगर का दुखड़ा के जानकर शायद उनसे बड़े कोई नहीं है अगर उन्हें वाकई नगर में सुधार करना है तो कोई नवाचार अपनाना पड़ेगा जैसे की नगर के अंदर की ट्रैफिक व्यवस्था, जल आवर्धन योजना द्वारा बर्बाद की गई सड़क, जगह-जगह पानी के लीकेज, उफनाती हुई नालियां, मुख्य मार्ग में स्थाई रूप से खड़े हुए बाहन,रेता गिट्टी पत्थर, छत के ऊपर से मुख्य सड़क पर पानी की निकासी, नगर परिषद के अस्थाई कर्मचारियों द्वारा मकान निर्माण, नामांतरण, मंजूरी तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ पाने के लिए हितग्राहियों को “*टेबल टू टेबल* भटकाना चर्चा का विषय बना हुआ है इसके अलावा अन्य प्रमुख चुनौतियां हैं जिनसे निपटने के लिए प्रभारी सीएमओ को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे निश्चित रूप से पवई नगर के लोगों को उनसे अपेक्षाएं हैं