लटुवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा*
लोकेशन जिला बलौदा बाजार
मिथिलेश वर्मा की रिपोर्ट
*लटुवा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा*
*एंकर*
पंच दिवसीय दीपावली पर्व में से गोवर्धन पूजा एक महत्वपूर्ण भाग है किवदंती है कि ब्रजवासी इन्द्रदेव की पूजा करते थे तो एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों से कहा कि पर्वत के द्वारा गौ माता को चारा, जल, शुद्ध वायु मिलता है तो क्यों न हम सभी इस गोवर्धन पर्वत की ही पूजा अर्चना करे इस बात से बारिश के देवता इन्द्र क्रोधित होकर मूसलाधार बारिश करने लगा तभी श्रीकृष्ण भगवान ने ऊंगली पर उठाकर इन्द्र का घमंड का मर्दन किया था इसी की याद में गोवर्धन पूजा की जाती है इसी कड़ी में
बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम लटुवा में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया, गोवर्धन पूजा से पहले गाँव में सात जगहों पर विराजित गौरी गौरा का विधि-विधान पूर्वक गली भ्रमण करते हुए विसर्जन किया गया उसके बाद शाम को गोवर्धन पूजा के लिए महामाई से बैंगा द्वारा डांग एवं भक्त के घर से मँढ़ई निकलकर गाजे बाजे के साथ परंपरानुसार सर्व प्रथम पूर्व सरपंच श्री धरमू वर्मा जी एवं केलवा पैकरा जी के घर पूजा अर्चना करने के बाद ही शाहढ देव मंदिर में जाकर राऊत एवं यादवों द्वारा गाँव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर गोवर्धन पूजा किया गया इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर एक दूसरे को गले लगा कर बधाई देते नज़र आए

