मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ माता की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर की गौ माता की पूजा-अर्चना

पटना, 10 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव के 2 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

