मुख्यमंत्री ने बांका जिले के तेलडीहा एवं तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने बांका जिले के तेलडीहा एवं तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
तेलडीहा दुर्गा मंदिर के समीप बदुआ नदी तट पर आधुनिक रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।
पटना, 20 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर एवं तारापुर के दुर्गा मंदिर असरगंज गोला पर और प्राचीन दुर्गा मंदिर असरगंज में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिर के समीप बदुआ नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत जारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बदुआ नदी के तट पर विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट एवं पक्के निर्माण कार्य की प्रगति और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर विधायक श्री कुमार प्रणय, विधायक श्री जयंत राज, पूर्व विधायक श्री राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह कल्लू, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पनिकर, बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल, भागलपुर की जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक श्री सैयद इमरान मसूद, बांका के पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार तथा भागलपुर के पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।