भाजपा द्वारा अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई जयंती*
मनोज रावत की रिपोर्ट sky India news chann
*अंबेडकर की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण के साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया*
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर स्थानीय टॉवर चौक पर स्थित अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरण के साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड्कर जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी उज्जैन इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की अगुवाई में फ्रीगंज टॉवर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गयी । बाबा साहब की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल व निगम सभापति ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर डॉ सत्यनारायण जटिया ने कहा कि बाबा साहब का योगदान इस देश की आने वाली पीढियां भी याद रखेंगी आज उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए इस देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश समृद्धता और खुशहाली के पथ पर अग्रसर है !
जयंती के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा की भारत के इतिहास में बाबा साहब का योगदान अनुपम एवं अविस्मरणिय है , बाबा साहब के इस देश की एकता अखंडता एवं सबको समान अधिकार दिलवाने के लिए किये गए संघर्ष को देश का प्रत्येक नागरिक हमेशा याद रखेगा इसी संघर्ष के चलते आज बाबा साहब की राष्ट्रवादी छवि हमारे मनमस्तिष्क में इंगित हैं !
इस अवसर पर भाजपा विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर की राष्ट्रीयता से प्रेरणा लेकर हम समाज सेवा के कार्य करने के लिए कृत संकल्पित है !
इस अवसर पर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि बाबा साहब ने गरीब, शोषित, वंचित वर्ग के लिए उनके उत्थान के लिए जो प्रयास किये थे उसको पूरा करने के लिए देश में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार व प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार दृढ़ संकल्पित हैं

