पवई पतने नदी में पूजा करने गया बालक डूबा, हुई मौत*
*पवई पतने नदी में पूजा करने गया बालक डूबा, हुई मौत
*रिपोर्टर- एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट*
पन्ना जिले की पवई तहसील में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ पतने नदी में पूजा करने गया एक बालक डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बालक विवेक कुमार पांडे निवासी झंडा बाजार पवई अपने चाचा सुरेंद्र पांडे के साथ नदी किनारे पूजा-अर्चना के लिए गया था। पूजा अर्चना करते करते वह कब नदी में चला गया उनके चाचा को कुछ पता ही नहीं चला उसके बाद चाचा ने कई लोगों को उसे बचाने के लिए भेजा लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण वह नहीं मिल पाया फिर पन्ना से एन डी आर टीम को बुलाया गया लगभग 5 घंटे के मेहनत के बाद
बालक को नदी से बाहर निकाल कर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पवई एसडीएम सुश्री समीक्षा जैन पवई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव में मातम का माहौल व्याप्त है लाश का पीएम करने के पश्चात उसका अंतिम संस्कार पवई शमशान घाट में कर दिया गया
