खबर

मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव 2023 रद्द किया जाए –रश्मि सिंह कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव 2023 रद्द किया जाए –रश्मि सिंह
कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
रतलाम
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सहयोगी दो चुनाव आयुक्त ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी मनमानी कर रहे हैं अर्थात् नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।
यह पत्र मीडिया में लीक होने के बाद देश में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों पर मुहर लग गई है!!
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता ,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस आन्दोलित है।। एवं ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 , में कांग्रेस पार्टी को भाजपा एवं चुनाव आयोग ने ईवीएम में धांधली करके हराया था जबकि जनसमर्थन एवं सभी मीडिया पोल कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात कर रहे थे!!
मध्यप्रदेश की जनता ने मंहगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, आरक्षण एवं संविधान, सरकारी नौकरियों में भर्ती जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को वोट किया था , लेकिन वोट भाजपा एवं चुनाव आयोग ने मिलकर चोरी किया और भाजपा की सरकार बन गई!!!
वर्तमान में अब ये स्पष्ट हो गया है कि राज्यों के चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर बड़े स्तर पर धांधली की गई!!
मध्यप्रदेश , राजस्थान, छत्तीसगढ़ हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली,बिहार,असम, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में एस आई आर एवं ईवीएम मशीन में धांधली करके भाजपा चुनाव जीती!!
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी,जीतू पटवारी के नेतृत्व में सड़कों पर आन्दोलन कर रही है।जनता का अपार समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। कांग्रेस ने मंहगाई, बेरोजगारी, किसान, व्यापारी,कर्मचारी, ओबीसी को 27% आरक्षण, महिला आरक्षण,बैकलोग की भर्तियों जैसे मुद्दों पर भाजपा के चाल , चरित्र एवं चेहरे को जनता के समक्ष उजागर कर दिया है।
निकट भविष्य में रतलाम कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत एवं शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button