खबर

मंत्री श्री शाह ने धार्मिक प्रक्रियाओं एवं सेवा प्रकल्पों के बीच सादगी पूर्ण रूप से मनाया अपना जन्म दिवस।

खंडवा। आदिवासी हरसुद विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार अजैय योद्धा के रूप में विजय श्री प्राप्त करते हुए क्षेत्र के आदिवासियों के दिलों में जगह बनाने वाले गरीबों के सुख-दुख के साथी क्षेत्र के चौमूखी विकास में अग्रणी रहने वाले विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में मंत्री कुंवर विजय शाह ने अपना जन्म दिवस धार्मिक प्रक्रियाओं के साथ सेवा प्रकल्पों को लेकर सादगी पूर्ण रूप से मनाया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 1 नवंबर को मंत्री विजय शाह ने अपना जन्म दिवस घर में पूजा अर्चना करने के पश्चात पुलिस ग्राउंड पर आयोजित स्थापना दिवस में शामिल हुये एवं वहां से सीधे दादाजी धाम पहुंचे जहां बड़े दादा जी छोटे दादा जी के चरणों में नमन कर प्रदेश की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए धुनी
माई में आहुति पेश की। दादाजी धाम से मंत्री विजय शाह विधायक निवास पहुंचे जहां विधायक परिवार के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया एवं इस अवसर पर पंडित सूर्यांश तिवारी को विधायक द्वारा दी प्रदान की गई स्कूटी भेंट की। सांसद निवास पर भी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री साहब का स्वागत अभिनंदन किया मंत्रीजी के निवास पर भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति ने मंत्री श्री शाह का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा से मंत्री श्री शाह दोपहर में विधानसभा क्षेत्र के गांवो में पहुंचे जहां मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री शाह ने बहुत-बहुत कमदरों पर उपलब्ध होने वाली दवाइयां की दुकान का शुभारंभ किया। साथ ही जन्म दिवस के अवसर पर सेवा प्रकल्प के चलते दिव्यांग जनों को उपकरण भी बांटे। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं ने मंत्री श्री शाह का तिलक लगाकर केक कटवाकर स्वागत अभिनंदन किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button