पन्ना में हथिनी वत्सला की स्मृतियों को समर्पित प्रतिमा का अनावरण*
*पन्ना में हथिनी वत्सला की स्मृतियों को समर्पित प्रतिमा का अनावरण*



*अकोला गेट पर हथिनी वत्सला की प्रतिमा का अनावरण, वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह*
पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व के अकोला गेट पर पन्ना की पहचान रही हथिनी ‘वत्सला’ की स्मृति में भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। जेके सीमेंट के सहयोग से निर्मित इस प्रतिमा का गरिमामय अनावरण जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, डीएफओ साउथ फॉरेस्ट अनुपम शर्मा, पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर बृजेंद्र श्रीवास्तव तथा उप-डिप्टी डायरेक्टर बीरेंद्र कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने हथिनी वत्सला की स्मृतियों को संरक्षित करने की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि अकोला गेट पर स्थापित प्रतिमा पन्ना टाइगर रिजर्व की वन्यजीव विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण स्मृति के रूप में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करेगी।
पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण
पन्ना टाइगर रिजर्व देश-विदेश के पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है। अकोला गेट पर वत्सला की प्रतिमा स्थापित होने से यहां आने वाले पर्यटकों को पन्ना के वन्यजीव इतिहास से जुड़ी जानकारी और स्मृतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जेके सीमेंट पन्ना यूनिट के यूनिट हेड कपिल अग्रवाल, एचआर हेड अवनीश गौतम, टेक्निकल हेड खेमेन्द्र पाल सिंह, माइंस हेड सुरेश वांडरे तथा कमर्शियल हेड आलोक राज गौतम सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
वत्सला लंबे समय तक पन्ना के वन्यजीव परिदृश्य का हिस्सा रही और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी उसकी अलग पहचान थी। अकोला गेट पर स्थापित यह प्रतिमा उसकी स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।