भव्य , अदभुत, बोल बम कावड़ यात्रा का 19वां वर्ष श्रद्धा, सेवा और संदेशों से भरी भव्य यात्रा तलवाली चांदा इंदौर से निकली
लोकेशन – तलावली चांदा इंदौर
Date – 20/7/25

यात्रा में हर हर महादेव” के जयघोष से गूंजा यात्रा मार्ग, शिवभक्तों की आस्था एवं सेवा की मिसाल बना कावड़ यात्रा का यह 19वां वर्ष।
श्रीं कावड़ेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित बोल बम कावड़ यात्रा का यह लगातार 19वां वर्ष है, जो रविवार को तलवाली चांदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से महाकाल बाबा की महाआरती के साथ शुरू हुई। धार्मिक यात्रा में श्रद्धा और सामाजिक संदेशों का समावेश देखने को मिला।
*धार्मिक आस्था का केंद्र बनी यात्रा*
यात्रा की शुरुआत में महामंडलेश्वर नरसिंहदास जी महाराज, महामंडलेश्वर दादू महाराज,महंत रामेश्वरदास जी,रामगोपालदास जी, महाकाल मंदिर के पुजारी यश गुरुजी, गौरव भैरव, दिनेश महाराज जी, सीताराम जी, विश्वजीत शर्मा ,राहुल यादव,पार्षद सुरेश कुरवाड़े एवं राकेश सोलंकी, चिंटू सिलावट (मंत्री पुत्र), ऋषिराज सिंह, महेश मंत्री, और मीना ठाकुर का स्वागत किया गया।
*नशे से दूरी की शपथ और सेवा का संदेश*
कार्यक्रम में लसुड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी जी एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को “नशे से दूर रहने” की शपथ दिलाई । इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
*सांस्कृतिक झांकियों एवं महिला सहभागिता से सजी यात्रा*
यात्रा में नशा मुक्त समाज एवं “ऑपरेशन सिंदूर” जैसे सामाजिक संदेश देती झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।
स्कीम नंबर 78 पहुंचने पर लगभग 500 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ कावड़ियों का भव्य स्वागत किया।
*सेवा और स्वागत में जुटे मंच*
यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंचों, जलपान व्यवस्था एवं भक्ति संगीत की विशेष तैयारियां की गईं
यात्रा संयोजक रितेश पाल ने बताया कि कावड़ यात्रा का रात्रि विश्राम सांवेर में होगाl सोमवार की सुबह उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी एवं देर शाम तक उज्जैन नगर में प्रवेश करेगीl मंगलवार को सुबह महाकाल मंदिर में नर्मदा जल से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर यात्रा का समापन होगाl
*श्रद्धालुओं की सहभागिता*
बोल बम कावंड यात्रा मे पधारे अतिथि बबलू यादव,पप्पू शर्मा, राजेश पांडे, पूर्व सरपंच चंद्रशेखर पराशर जी (चुन्नु गुरु), महेश मंत्री जी, पार्षद राकेश सोलंकी जी,पूर्व सरपंच दिलीप सिंह पंवार जी, सरपंच जितेंद्र सिंह डोडिया जी, , रवि चौधरी जी, कैलाश चौहान जी,पूर्व सरपंच कैलाश बिरथरे जी, आशीष बिरथरे जी , यात्रा में प्रमुख रूप से आयोजक श्री रितेश पाल ,यात्रा प्रभारी सुनील परमार,जीवन पटेल, संतोष पाल, अशीष बिरथरे राहुल पाल, कैलाश चौहान , आकाश पाल,अन्य शिव भक्त आदि शामिल हुए।

