शांति प्रदाता भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया,
सभी मंदिरों में अभिषेक शांति धारा के साथ चढ़ाया गया लाडू,
सभी के कल्याण एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर 16 दिव
सीय शांतिनाथ मंडल विधान की पूजा भी प्रारंभशांति प्रदाता भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया,
खंडवा।। जैन धर्म में जन्म से अधिक मोक्ष को महत्व दिया गया इसीलिए सामाजिक श्रद्धालु गण 24 तीर्थंकरों मोक्ष कल्याण महोत्सव पर पूजा अर्चना करते हुए लाडू चढ़ाते हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि एक बार पुनः पुण्य का अवसर आया है जिसमें
1008 भगवान श्री शांतिनाथ जी के जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक
के पुण्यशाली अवसर पर खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में ज्येष्ठ कृष्ण की चौदस को प्रातः काल नित्य पूजन के साथ भगवान शांतिनाथ का अभिषेक शांतिधारा करने के पश्चात निर्वाण का वाचन करते हुए लाडू चढ़ाकर महाआरती की गई, समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया एवं सचिव सुनील जैन ने बताया कि शांति प्रदाता भगवान शांति नाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रातःकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित भगवान शांतिनाथ की रत्नजडीत प्रतिमा का अभिषेक पूजन कर लाडू चढ़ाया गया। साथ ही विश्व में शांति,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सभी के कल्याण के लिए 16 दिवसीय शांतिनाथ मंडल विधान की पूजा भी प्रारंभ हुई। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि 16 दिनों तक एक बार पुनः आया हें पुण्य अवसर बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 27 मई से प्रारंभ शांति नाथ मंडल विधान की पूजा अर्चना की पूजा चना प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 9:00 बजे तक चल रही है
27 मई दिलीप पहाड़िया परिवार,
28 मई तरुण अनिल लुहाड़िया परिवार, 29 मई रमेशचंद रावका परिवार,30 मई सम्यक संदीप जैन परिवार,31 मई जवाहरलाल जैन परिवार,1 जून भरत छाबड़ा परिवार,2 जून श्रीमती चंद्रप्रभा जैन बॉम्बे परिवार एवं महेंद्र बड़जात्या परिवार,3 जून कन्हैयालाल दीपचंद जी लुहाड़िया परिवार, 4 जून श्रीमती संगीता पवन रावका परिवार,5 जून श्रीमती शशिप्रभा जैन दिल्ली परिवार, 6 जून मनन पूर्वी काला परिवार, 7 जून धनपाल जी कासलीवाल परिवार
8 जून दीपक कुमार सुरेशचंद पाटनी परिवार, 9 जून श्रीमती सरिता दीपांशु जैन परिवार,10 जून श्रीमती रिंकू सचिन छाबड़ा परिवार,11 जून साक्षी ममता सुनील गदिया परिवार द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी