सौरभ वर्मा
बैतूल- बैतूल के पश्चिम वन मंडल कार्यालय में भोपाल लोकायुक्त ने छापा मारकर रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को रंगेहाथ पकड़ा है । ऑफिस का कम्प्यूटर ऑपरेटर और सहायक ग्रेड2
एक वन रक्षक सुकान्त पाठक से रिश्वत के 55 हजार रुपये लेते पकड़ाए । दरअसल वन रक्षक सुकान्त पाठक के विरुद्ध एक विभागीय प्रकरण 2023 से लंबित था जिसमे उन्हें दंड मिल चुका था लेकिन ये मामला उसकी अगली पदोन्नति में बाधा बन रहा था । इसी मामले को समाप्त करने के एवज में वन रक्षक सुकान्त पाठक से 55 हजार मांगे गए थे । दोनो रिश्वतखोर कर्मचारियों ने डीएफओ, एसडीओ और रेंजर तक रिश्वत पहुंचाने की बात कहकर पैसे मांगे थे । इधर सुकान्त पाठक की शिकायत पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने सभी तरह से पुष्टि हो जाने के बाद ट्रैप लगाया था । जैसे ही कर्मचारियों ने रिश्वत ली उन्हें धर लिया गया । रिश्वत में 500 रुपये के 110 नोट बरामद हुए हैं । आरोपी माखनलाल पाल और अजय सिंह तोमर डीएफओ कार्यालय में पदस्थ हैं । लोकायुक्त टीम ने दोनो आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है । इस मामले ने एक बार फिर वन विभाग में व्याप्त जंगलराज और करप्शन की पोल खोली है । अब देखना ये होगा कि वन विभाग की ओर से दोनो रिश्वतखोर कर्मचारियों के विरुद्ध क्या एक्शन लिया जाएगा ।
Byte.1. सुकान्त पाठक
शिकायतकर्ता, वन रक्षक
Byte.2. कवींद्र सिंह चौहान
डीएसपी, लोकायुक्त भोपाल
सौरभ वर्मा बैतूल की रिपोर्ट ।।