खबर

थाना नर्मदानगर द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर अपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आदित्य उपाध्याय की रिपोर्ट
थाना नर्मदानगर द्वारा नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर अपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
खंडवा, 26 अप्रैल 2025
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओ की बरामदगी करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री रविन्द्र कुमार बोयत के नेतृत्व में थाना नर्मदा नगर के अपराध क्रमांक 97/25 धारा-137(2),87,64(2) bns एवं 5L/6 पक्सो एक्ट की अपह्रता नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक22.04.2025 को फरियादी ने थाना नर्मदानगर पर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी दिनांक 17.04.2025 को बिना बताए घर से कही चली गई है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर मे अपराध क्रमांक 97/25 धारा 137 bns का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेही व अपहर्ता की तलाश पतारसी के दौरान तकनीकी सहायता प्राप्त कर एसडीओपी मूंदी श्री रविन्द्र बोयत एवं.निरीक्षक विकास खींची थाना प्रभारी नर्मदा नगर के नेतृत्व मे थाना नर्मदानगर से सउनि महेश श्रीवास्तव, आरक्षक 781 मायाराम अवस्या की टीम गठित कर भेजा गया। उक्त टीम द्वारा ग्राम महू गांव थाना आंबेडकर नगर जिला इंदौर से अपह्रता नाबालिक बालिका को आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्ष्मण पिता श्यामसिंह जाति कोरकू उम्र 24 साल निवासी ग्राम सुरलिया थाना सतवास जिला देवास के कब्जे से बरामद कर दस्तयाब किया गया, अपह्रता के कथन के आधार पर प्रकरण मे धारा-137(2), 87, 64(2)M एवं 5L/6 पक्सो एक्ट का ईजाफा कर आरोपी को जेआर.फार्म तैयार कर माननीय न्यायालय खण्डवा के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी का जेल वारण्ट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल खण्डवा मे दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी नर्मदा नगर विकास खिंची, सउनि महेश श्रीवास्तव , आरक्षक 781 मायाराम आवास, सायबर सेल से प्र.आर. क्रं.480 जितेन्द्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button