खबर

थाना खालवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।

थाना खालवा पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को सकुशल आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द।

जिला-खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत लगातार एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहरता को दस्तयाब कर अपहरता को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

घटना का विवरण :- थाना खालवा पर दिनांक 20.05.26 को फरियादी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि उसकी लड़की उम्र 17 साल 03 माह को घर से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खालवा मे अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 137(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया जाकर अपहरता कि लगातार तलाश कि गई।

दिनांक 21.06.26 को अपहृता को आरोपी गौरीशंकर पिता रामकरण जाति कोरकू उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी छिपाबड वार्ड न. 14 जिला हरदा के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. जगदीश सिंधिया, चौकी प्रभारी उप. निरी. सुसा परते एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button