छात्र-छात्राओं को भाजपा जिला अध्यक्ष/एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पुरस्कृत कर सम्मानित कियाl
*वाराणसी*। जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज विंद्रावन सुसुवाही वाराणसी में यू॰पी॰ बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भाजपा जिला अध्यक्ष/एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया,
विशेष तौर पर अस्मिता विश्वकर्मा ने 94.33% लाकर वाराणसी जिला में 10 वाँ स्थान, विद्यालय में प्रथम स्थान और गणित में 100 में 100 अंक हासिल किया हंसराज विश्वकर्मा ने माला पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि आपका सारा फीस विद्यालय के तरफ़ से माफ किया जाता है आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहो और गौरव पटेल ने 91.33% लाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान, नितेश कुमार सिंह 90.14% लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया और इंटर मीडिएट विज्ञान वर्ग में सुंदर विश्वकर्मा प्रथम स्थान, अभिषेक विश्वकर्मा द्वितीय स्थान, हनी सिंह तृतीय स्थान और कला वर्ग में प्रिया सरोज प्रथम मुस्कान पटेल द्वितीय अर्चना पटेल तृतीय स्थान हासिल किया ।
इस कार्यक्रम में जवाहर लाल विश्वकर्मा प्रधानाचार्य भरत विश्वकर्मा अनिल विश्वकर्मा पार्षद गुड्डू पटेल सत्यनारायण प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे