खबर

किसानों की 100% ग्रीष्मकालीन मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए एवं अन्य तात्कालिक मांगों के बाबत

प्रति, दिनांक 10,7,2026

श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी ,म.प्र. शासन भोपाल
विषय :: किसानों की 100% ग्रीष्मकालीन मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए एवं अन्य तात्कालिक मांगों के बाबत
द्वारा :: श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय तहसील खालवा जिला खंडवा
महोदय जी
हम समस्त कृषकगण निवेदन करते हैं कि हमारी निम्नलिखित जायज मांगें को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए
1- यह कि ग्रीष्मकालीन मूँग की समर्थन मूल्य पर 100% खरीदी की जाए
2, खालवा तहसील मुख्यालय पर मूंग खरीदी केंद्र खोला जाए,चूंकि सबसे ज्यादा मूंग का रकबा और किसान खालवा के आसपास के ही हैं लगभग 90%
3, – यह कि डी.ए. पी एवं यूरिया खाद की उपलब्धता सोसायटीयो एवं नगद विकय केन्द्रो पर सुनिक्षत की जावे ,डीएपी में कर्मचारियों की मिली भगत के कारण जब वो ऑनलाइन चढ़ते हैं तो तुरंत खास खास लोगों को बता देते हैं और जब तक अन्य किसान ई टोकन जनरेट करता हैं तब तक डीएपी खत्म हो जाता हैं,जैसे ही डीएपी ,यूरिया या अन्य खाद सोसाइटी,दुकानदार के पास पहुँचे तुरंत ऑनलाइन चढ़ाया जाए
4, यह कि यूरिया खाद के साथ अन्य कोई खाद साथ में लगा कर जबरजस्ती किसानो को न दिया जाए और जो किसानों को लेना हो सिर्फ वही खाद दिया जाए
5,यह कि क्षेत्र मैं अतिवृष्टि के कारण नदी नालों के जल भराव के कारण खड़ी फसलो को नुकसान हुआ है और मर गई हैं जिससे की किसानों को दूसरी बार बोनी करनी पड़ रही हैं ,उसका तत्काल सर्वे का आदेश दिया जावे एवं किसानो को राजस्व की धारा 6/4 के अतंर्गत मुआवजा दिया जावे ।
6, एमपीईबी के ट्रांसफार्मर पर केबल कटआउट एवं लाइनों के खम्भों, वायर को दुरुस्त किया जाए ,पशु ,जनहानि या अन्य होने पर एमपीईबी के अधिकारियों पर एफ आई आर दर्ज की जाए
7, जंगली सूअरों के कारण किसानों की बीज से लेकर तैयार फसल तक नुकसानी बड़े क्षेत्रफल में की जा रही हैं और जनहानि हो रही हैं और अगर आत्मरक्षा में किसी सुअर को मार दिया तो फॉरेस्ट वाले उल्टा किसानों पर ही केस दर्ज कर रहे हैं अतः इन जंगली सूअरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए और आत्मरक्षा में किसानों पर किए गए केस वापस लिए जाए

अतः श्रीमान जी से निवेदन हैं कि किसानों की अतिआवश्यक मांगों का तुरंत निवारण किया जाए
धन्यवाद ।

राकेश सिंह चौहान
तहसील अध्यक्ष
खालवा
6260777611

अशोक गौर
मंत्री
तहसील खालवा
9424040511

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button