खबर
HOR INTRO हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत ओबरा में राष्ट्रभक्ति का जोश देखने को मिला।
अनिकेत कुमार बिंद
SKY INDIA TV
लोकेशन ओबरा सोनभद्र
ANCHOR INTRO
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत ओबरा में राष्ट्रभक्ति का जोश देखने को मिला।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य बाइक रैली निकाली।
रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा ओबरा गूंज उठा।
सीआईएसएफ जवानों ने बाइक रैली के जरिए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और देश की आन-बान-शान तिरंगे का सम्मान करने का संदेश दिया।
VO-1
ओबरा/सोनभद्र।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत रविवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओटीएचपीपी ओबरा की ओर से भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने किया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए सीआईएसएफ के जवान जब सड़कों पर निकले तो ओबरा का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
VO-2
सीआईएसएफ की यह बाइक रैली इकाई के पारिवारिक आवासीय परिसर से शुरू हुई और सीटीपीएस गेट, गांधी मैदान, हनुमान मंदिर तिराहा, सुदामा पाठक चौराहा होते हुए शारदा मंदिर पहुंची।
इसके बाद रैली वीआईपी रोड से परियोजना अस्पताल ओबरा पहुंची और विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः पारिवारिक आवासीय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
VO-3
रैली के दौरान जवानों के हाथों में लहराता तिरंगा और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
‘भारत माता की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जवानों ने देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
VO-4
इस भव्य रैली में उप कमांडेंट अग्नि सादा राम यादव, सहायक कमांडेंट आनंद कुमार नारा, सहायक कमांडेंट जी. टोप्पो, निरीक्षक/कार्य महेश सिंह यादव, निरीक्षक/अग्नि राकेश कुमार और निरीक्षक/लिपिक शैलेश कुमार सिंह सहित सीआईएसएफ के अन्य बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
VO-5
रैली को देखकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए सीआईएसएफ जवानों का उत्साह बढ़ाया।
सीआईएसएफ की इस रैली ने हर घर तिरंगा अभियान-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही ओबरा में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
ANCHOR OUTRO
तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के जज्बे के साथ ओबरा में निकली यह बाइक रैली लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।
सीआईएसएफ जवानों ने अपने संदेश से साफ कर दिया कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
