खबर

दतिया में पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह की रणनीति से जीती कांग्रेस -रश्मि सिंह ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ।

दतिया में पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह की रणनीति से जीती कांग्रेस -रश्मि सिंह
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ।

हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट दतिया उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं! जहां कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह को दतिया की जनता ने भारी बहुमत से विजयी बनाया।
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते कहा कि यह भाजपा की तानाशाही, लोकतंत्र विरोधी, जनविरोधी,संविधान विरोधी नीतियों एवं श्रीराम मंदिर में चन्दा चोरी ,निर्दोष छात्र/छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, जैसे मुद्दों पर जनता ने भाजपा को करारा जबाब दिया है।
दतिया की जनता ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी कुशल , ऊर्जावान नेतृत्व को सहर्ष स्वीकार किया एवं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लोकप्रियता एवं ईमानदार छवि मोहन यादव सरकार पर भारी पड़ी।
आगे रश्मि सिंह ने कहा कि दतिया उपचुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी की रही।उनके विशेष रणनीति कौशल एवं बूथ मैनेजमेंट से कांग्रेस ने विजय हासिल की। कांग्रेस का संगठन मजबूती से चुनाव लड़ा।दतिया उपचुनाव में जीत से मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ा है।यही आत्मविश्वास आने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाएगा।
रश्मि सिंह ने आगे कहा कि बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपना बूथ भी हार गए!! विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा खाली की हुई सीट भी भाजपा हार गई!! वहां सन् 1995 से भाजपा जीत रही थी!
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए!!
जनता से स्पष्ट जनादेश देकर भाजपा की ग़लत नीतियों का जबाब दिया है।
कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर हमेशा सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।। दतिया की जनता का आभार प्रकट करती हूं।
भवदीय
रश्मि सिंह
प्रवक्ता मीडिया
कांग्रेस कमेटी रतलाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button