खबर

पाँच वर्षों से फरार आरोपी को पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*पाँच वर्षों से फरार आरोपी को पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*थाना पवई, कोतवाली एवं धरमपुर के कुल 08 प्रकरणों में फरार चल रहा था आरोपी*

रिपोर्टर – एम पी सी जी Sky इंडिया टीवी से एमपी हेड मोहम्मद शमीम अहमद खान की रिपोर्ट

पन्ना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दीर्घकालिक लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में थाना पवई पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान थाना पवई के अपराध क्रमांक 559/2020, 13/2021, 34/2021 एवं 89/2021 धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत घर में घुसकर चोरी करने के मामलों में पिछले 05 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी कोमल (अहिरवार) उर्फ विनय वर्मा पिता राजकरण वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शिमौनी सिंगपुर थाना तिंदवारी जिला बांदा (उ.प्र.) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
उक्त आरोपी थाना पवई के 04 अपराधों के अतिरिक्त कोतवाली पन्ना के 03 एवं थाना धरमपुर के 01 अपराध में भी फरार चल रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं तकनीकी जानकारी एकत्रित कर दिनांक 22/05/2026 को बबेरू जिला बांदा उत्तर प्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से प्राप्त पुलिस रिमांड के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

*उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उप निरीक्षक एम.एल. कोल, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति, आरक्षक राजेश बरकने एवं पन्ना साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button