डायल 100 कर्मी व पायलट पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर में आग लगाकर मारने की कोशिश,*

*दमोह से धीरज कुमार *✍🏻✍🏻
दमोह: जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के ग्राम पेलवारा में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अवैध कब्जा की सूचना पर पहुँचे डायल 100 पुलिस कर्मी बलराम सिंह और पायलट मनोज पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि 30-40 लोगों ने दोनों पर हमला करते हुए मोबाइल छीन लिया, शराब पिलाई, मारपीट की और ट्रैक्टर में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना में घायल आरक्षक बलराम सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से ग्राम पेलवारा में “इंद्र सिंह” के इवेंट पर भेजा गया था। मौके पर पहुँचने पर कुछ लोगों ने पूछताछ के बहाने उन्हें घेर लिया और आरोप लगाने लगे कि उन्हें पैसे लेकर भेजा गया है। देखते ही देखते करीब 20-30 लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। उनका मोबाइल छीन लिया गया, और ट्रैक्टर में आग लगाई गई। आरोप है कि हमलावरों ने वीडियो बनाकर उन्हें ही आग लगाने का दोषी ठहराने की कोशिश की। मनोज पायलट ने बताया कि उनके ऊपर शराब जबरन मुँह में डाली गई, जिससे उल्टी होने लगी। हमलावर उन्हें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे थे। वह कहते हैं, “ईश्वर की कृपा से आज बच पाए हैं, नहीं तो जिंदा जला देते।” घटना के दौरान हमलावर हथियारों से लैस थे और शराब के नशे में थे। मुख्य आरोपी के रूप में “ध्रुव सिंह”, जो कि एक कंट्रैक्टर और कन्टेनर का मालिक है, जिसका नाम सामने आया है। सूचना के बाद मगरोन थाना स्टाफ ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार ने घायलों से पूछताछ की और बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। *यह घटना दमोह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। हाल के दिनों में पत्रकारों पर हो रहे हमलों के बीच अब पुलिस पर भी हमला होना दर्शाता है कि नेतृत्वहीनता, राजनीतिक हस्तक्षेप और दबंगई चरम पर है।*
