सतवास घटना को लेकर ब्राहमण समाज में भारी
सतवास घटना को लेकर ब्राहमण समाज में भारी
आक्रोश,गोलीबारी की घटना करनेवालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया- खबर कांटाफोड़ से सतवास में बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर हुए बवाल के बाद देर रात्रि हुए हवाई फायर के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।और इसको लेकर शुक्रवार को सतवास तहसील के ब्राह्मण समाजजनों ने सतवास तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में समाजजनों ने मांग की है की घटना में शामिल नारायण सोनी ने आगजनी में झुलसे पीड़ित व्यास परिवार को फिर से धमकाने के इरादे से अपने घर से हवाई फायर किए और उसकी बहन उमा सोनी और उसकी पत्नी थाना परिसर में बंदूक लेकर आई तथा उपस्थित नागरिकों के बीच धमकी दी।इसके बावजूद पुलिस ने बंदूक जप्तकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपीगण अभी भी गिरफ्तार नही हुए और पीड़ित व्यास परिवार को धमका रहे है।ज्ञापन में पूरी घटना की न्यायिक जांच के साथ निलंबित तहसीलदार अरविंद दिवाकर को सेवा से बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई।उधर आत्मदाह करने के प्रयास में बुरी तरह झुलसे संतोष व्यास और उनकी पत्नी जयश्री व्यास की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इंदौर में इलाज चल रहा है।गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने भी सतवास आकर पीड़ित व्यास परिवार के हाल जाने तथा पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।ज्ञापन देने के दौरान कैलाश जोशीला , श्री निवासी तिवारी , धर्मेंद्र जोशी, सुरेशचंद्र जोशी , रामेश्वर शर्मा , निर्मल पुरोहित , अनिरुद्ध शर्मा , जितेन्द्र तिवारी , सतीश त्रिवेदी , चंद्रकांत भट्ट , संतोष तिवारी , मुकेश चौबे के साथ
बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
ज्ञापन का वाचन चेतन जोशी द्वारा किया गया।
फ़ोटो/वीडियो -ज्ञापन देते समाजजन