खबर

नागपंचमी पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के लिए खोले जायेगे भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के पट*

उज्जैन से मनोज रावत की रिपोर्ट

Sky India news channel

*वर्ष में केवल नागपंचमी पर्व पर खुलते है पट*

उज्जैन 26 जुलाई 2025 । 29 जुलाई मंगलवार को नागपंचमी पर्व मनाया जावेगा, जिसमें देश के कोने-कोने से काफी संख्याी में श्रद्धालु भगवन नागचन्द्रेश्वर के दर्शन के लिए आयेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्या्पक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में एक बार 24 घंटे सिर्फ नागपंचमी के दिन खुलते है। हिंदू धर्म में सदियों से नागों की पूजा करने की परंपरा रही है। हिंदू परंपरा में नागों को भगवान का आभूषण भी माना गया है।

श्री महाकाल मंदिर के गर्भगृह के उपर ओंकारेश्वर मंदिर और उसके भी शीर्ष पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का मंदिर प्रतिष्ठाापित है।

श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर में 11 वीं शताब्दीे की एक अद्भुत प्रतिमा स्थापित है। प्रतिमा में श्री नागचन्द्रेश्वर स्वयं अपने सात फनों से सुशोभित हो रहे है। साथ में शिव-पार्वती के दोनों वाहन नंदी एवं सिंह भी विराजित है। मूर्ति में श्री गणेश की ललितासन मूर्ति, उमा के दांयी ओर कार्तिकेय की मूर्ति व उपर की ओर सूर्य-चन्द्रमां भी अंकित है। इस प्रकार श्री नागचन्द्रेश्वर की मूर्ति अपने आप में भव्य एवं कलात्मकता का उदहारण है। भगवान के गले और भुजाओं में भुजंग लिपटे हुए है। कहते हैं कि यह प्रतिमा नेपाल से यहां लाई गई थी। ऐसी मान्यता है कि, उज्जैेन के अलावा दुनिया में कहीं भी ऐसी प्रतिमा नहीं है।
इस प्रतिमा के दर्शन के उपरांत अंदर प्रवेश करने पर भगवान श्री नागचन्द्रेतश्वर की मुख्य प्रतिमा (शिवलिंग) के दर्शन होते है।

*28 जुलाई २०२५ सोमवार की रात्रि 12 बजे पट खुलेंगे।* पट खुलने के बाद रात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ आम भक्तों के लिये मंदिर के पट खुल जायेंगे और श्री नागचन्द्रेनश्व्र महादेव के 29 जुलाई 2025 मंगलवार तक लगातार 24 घंटे दर्शन होंगे। मंदिर के पट मंगलवार की रात्रि 12 बजे बंद होंगे।

*श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान की होगी त्रिकाल पूजा*

नागपंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचन्द्रे श्वीर की त्रिकाल पूजा होगी। जिसमें सोमवार 28 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुलने के पश्चा्त श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत श्री विनितगिरी जी महाराज एवं अन्य अधिकारियो द्वारा प्रथम पूजन व अभिषेक किया‍ जावेगा। मंगलवार 29 जुलाई 2025 को अपरान्ह 12 बजे अखाडे द्वारा पूजन होगा।

श्री महाकालेश्वजर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंगलवार 29 जुलाई 2025 को ही श्री महाकालेश्वेर भगवान की सायं आरती के पश्चात श्री नागचन्द्रेश्वर जी की पूजन-आरती श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा की जावेगी।

29 जुलाई 2025 को रात्रि 12 बजे के पश्चात भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर महादेव के पट बंद किये दिए जायेगे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button