खबर

नवीन आदर्श महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न*

*नवीन आदर्श महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न
खंडवा 2 अगस्त, 2025 – हुकुमचंद यादव शासकीय नवीन आदर्श महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति की बैठक शनिवार को महाविद्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्राचार्य डॉ. विनय कुमार जैन विधायक प्रतिनिधि श्री लोकेंद्र सिंह गौड़ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि अधिकारी व विद्यार्थी प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि लगभग 500 विद्यार्थियों का प्रवेश कॉलेज में हो चुका है। पांच अतिथि विद्वान नियुक्त हो चुके हैं शासन स्तर से नियमित प्राध्यापकों की पदस्थापना अभी तक नहीं हुई है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने महाविद्यालय की समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण के लिए हर संभव मदद देने हेतु प्राचार्य को आश्वस्त किया।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने महाविद्यालय की उपलब्ध निधि से मीटिंग हॉल के लिए ओवर हेड प्रोजेक्टर, पुस्तकालय के लिए पुस्तके खरीदने, लेखापाल, सफाई कर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से अस्थाई नियुक्ति करने के लिए सहमति दी।
प्राचार्य डॉ. जैन ने इस अवसर पर बताया कि कॉलेज के विद्यार्थी ड्रेस कोड लागू करना चाहते हैं, जिसके लिए कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में सहमति दी। विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में पेयजल संबंधी समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने उपलब्ध राशि से वाटर कूलर और वॉटर प्यूरीफायर खरीदने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिये । उन्होंने महाविद्यालय परिसर में बाउंड्री वाल के आसपास पौधारोपण करने के लिए भी निर्देश दिए । विद्यार्थियों की मांग पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि घर से कॉलेज आने जाने के लिए रियायती दर पर विद्यार्थियों के मासिक *बस पास* बनवाए जाएंगे । इस संबंध में परिवहन अधिकारी को निर्देशित कर दिया जाएगा।
*कलेक्टर श्री गुप्ता ने कॉलेज परिसर में लगाया पौधा*
जन भागीदारी समिति की बैठक के बाद कलेक्टर श्री गुप्ता ने समिति के सदस्यों के साथ महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button