*पुष्पराजगढ अमगंवा मे फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढाने आ सकते हैं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव*
बी एल बचा वले
*पुष्पराजगढ अमगंवा मे फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साह बढाने आ सकते हैं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव*
*प बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, मप्र, झारखंड, उप्र सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी दिखा रहे हुनर*
अनूपपुर / युवाओं को खेल की मुख्य धारा मे लाने के लिये परमपूज्य जगत गुरु माऊली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी 2025 का आयोजन अमगंवा ,पुष्पराजगढ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हीरासिंह श्याम एवं नर्मदांचल वीर शिवा जी युवा संगठन पुष्पराजगढ़ द्वारा करवाया जा रहा है।
कल गुरुवार को मोतीहारी ( बिहार ) और पीपरटोला ( पुष्पराजगढ ) का रोमांचक मैच देखने का अवसर मिला। मोतीहारी की मजबूत टीम को पीपरटोला के जांबाज खिलाडियों ने दांतो तले पसीना ला दिया। मोती हारी की टीम कुशल, दक्ष , उर्जावान , शक्तिशाली और अधिक योजनाकृत थी। मैच 1-0 से मोतीहारी की टीम जीत गयी लेकिन पीपरटोला ने जिस क्षमता का परिचय दिया,उससे पुष्पराजगढ मे फुटबॉल का भविष्य बहुत उज्ज्वल दिख रहा है।
कल दोनो मैच के उद्घाटन टास के साथ खेल का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने स्टार्टिंग शाट लगा कर गोल करके मैच का शुभारंभ किया। हीरासिंह जी के साथ जिला महामंत्री श्री श्यामनारायण शुक्ला, श्री मनोज कुमार द्विवेदी, श्री प्रेमचंद यादव, श्री सिद्धार्थ सिंह, श्री चंद्रिका द्विवेदी, श्री विवेक बियाणी, श्री चंद्रभान सिंह, श्री राजेन्द्र चतुर्वेदी, श्री प्रवीण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, कमलेश चतुर्वेदी, यशवंत सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ लोग और सैकडों दर्शक उपस्थित थे। सबने खूब Enjoy किया।
उल्लेखनीय है कि अमगंवा मे भाजपा जिलाध्यक्ष हीरासिंह श्याम की अगुआई मे यहाँ के युवाओं द्वारा अन्तर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को देखने प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव , प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, श्री दिलीप जायसवाल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह सहित अन्य मंत्रियों के आने की प्रबल संभावना है। यहाँ क्षेत्र की बडी टीमों के साथ प बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र ,उत्तर प्रदेश, झारखंड ,मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की ख्याति लब्ध टीमों के हिस्सा लेने की पुष्ट सूचना है।
समूचे आयोजन को सफल बनाने के लिये आयोजक – नर्मदांचल वीर शिवा जी युवा संगठन पुष्पराजगढ़ की टीम हीरा सिंह श्याम जिला अध्यक्ष भाजपा,
चैन सिंह सरपंच आमगांव, लखन सिंह सचिव आमगांव,
चंद्रभान सिंह सरपंच ताली ,
लालता सिंह ,जागेश्वर प्रसाद
पप्पू सिंह मसराम, रोशन पांडिया,आनंद केशवानी ,
विजय सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा,
रंजीत सिंह के साथ अन्य लोगो का महत्वपूर्ण योगादान है। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शुरु होने वाले मैच को देखने के लिये हजारों लोग यहाँ पहुंच रहे हैं।
यहाँ यह विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि
जगतगुरु माऊली सरकार फुटबॉल टूर्नामेंट अमगवां 2025 का आयोजन जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमगवां में नर्मदा अंचल वीर युवा संगठन एवं हीरा सिंह श्याम मित्र मंडली द्वारा किया जा रहा है। इस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
03 अक्टूबर को अनूपपुर जिले के कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली , अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान , अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने पूजा अर्चना करके, फीता काटकर और नारियल फोड कर किया था। विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक खेला जाएगा ।जिसमें देश के कोने-कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। आने वाले दो दिन बाद जब टूर्नामेंट मे क्वार्टर फाइनल , सेमी फाईनल और फाइनल मैच होंगे तो टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर होगा।